कई रोगों का इलाज है अजवाइन, जानें कौन सी बीमारियां होती हैं दूर

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई तरह के खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। परंतु कई चीजों के बारे में हमें नहीं पता होता है। उन्ही चीजों के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिससे उपयोग से आप आसानी से कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उस खाद्य पदार्थ के बारे में जो हमारी सेहत को फिट और तंदुरूस्त रखने में हमारी मदद करता है।

पढ़ें- कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत करने का बेहतरीन और आसान तरीका

अजवाइन (Celery in Hindi)

हम बात कर रहे हैं अजवाइन की। लगभग हर किचन में अजवाइन उपलब्ध होती है। अजवाइन का सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

अजवाइन के फायदे (Health Benefits and Uses of Celery in Hindi):

1- पेट की समस्याओं में फायदेमंद 

अजवाइन का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। पेट दर्द, पेट खराब, एसिडिटी, पेट में जलन, आदि समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करें।

2- वजन नियंत्रण में रहता है

आज के समय में कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। सुबह- शाम अजवाइन चबाने से वजन नियंत्रण में रहता है।

3- सर्दी- जुकाम से राहत मिलती है

सर्दी- जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। सर्दी- जुकाम की समस्या होने पर अजवाइन का काढ़ा पीएं।

4- खांसी दूर होती है

खांसी होने पर 125 मिग्रा अजवाइन के रस में 2 ग्राम घी, और 5 ग्राम शहद मिला लें। इस मिश्रण का दिन में 3 बार सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन करने से खांसी की समस्या दूर हो सकती है।

5- ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए  3 ग्राम अजवाइन को 10 मिली तिल के तेल के साथ मिला लें और दिन में 3 बार इस मिश्रण का सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए।

6- मसूड़ों का दर्द होगा दूर

मसूड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन चबाएं। अजवाइन चबाने से आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।

7- महिलाएं प्रसव के बाद करें अजवाइन का सेवन

प्रसव के बाद अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन का सेवन करने से गर्भाशय संबंधी विकारों से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।